Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaगाँव के बच्चों में असीम प्रतिभा, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण...

गाँव के बच्चों में असीम प्रतिभा, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव: सुभाष बराला

राज्यसभा सांसद ने गजुवाला के पीएम श्री स्कूलमें आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित

शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों में असीम प्रतिभा छिपी हुई है और उन्हें सही अवसर व उचित मंच प्रदान करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। सरकार का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण अंचल के बच्चों को हर आधुनिक सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकें।
यह बात राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मंगलवार को गाँव गजुवाला के ‘पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय’ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में पहुँचने पर विद्यालय परिवार, ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा सांसद सुभाष बराला का जोरदार और आत्मीय स्वागत किया गया।
सांसद सुभाष बराला ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम पिछले कई वर्षों से लगातार उत्कृष्ट रहा है। यहाँ के प्रतिभाशाली विद्यार्थी राज्य एवं जिला स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर अपने गाँव, क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि सही मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण प्रतिभाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहने वाली हैं।
सांसद ने विद्यालय के शानदार प्रदर्शन पर शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत का ही परिणाम नहीं है, बल्कि यह यहाँ के शिक्षकों के अटूट समर्पण, कड़े अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और इसे आधुनिक की जरूरतों के अनुरूप ढालने के लिए संकल्पबद्ध है। सरकार के विजन के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे ये गुणात्मक बदलाव आज प्रदेश की भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं। ग्रामीण परिवेश में रहकर भी इस विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में जो नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं, वह वास्तव में प्रेरणादायी है। इस समग्र विकास यात्रा में सरकार का सहयोग और आमजन की सहभागिता का ही परिणाम है कि आज हमारे गाँव के बच्चे शहरी बच्चों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।
राज्यसभा सांसद ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को सम्मान देना और विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना हम सभी का सामूहिक सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ करने तथा स्कूलों में बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है। इस दौरान, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों से आह्वान किया की कि वे न केवल पौधे लगाएँ, बल्कि उनकी देखभाल भी करें ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण मिल सके।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments