Saturday, June 6, 2026
HomePatialaभाषा विभाग में डॉ. हरनेक ढोट की पुस्तक ‘सजन सुहेले’ का लोकार्पण

भाषा विभाग में डॉ. हरनेक ढोट की पुस्तक ‘सजन सुहेले’ का लोकार्पण

डॉ. हरनेक ढोट की लेखनी में असीम संभावनाएं हैं : डॉ. भीमइंदर सिंह

पटियाला, 19 मई, 2026 : गत दिनों भाषा विभाग पंजाब के लेक्चर हॉल में डॉ. हरनेक सिंह ढोट की तीसरी पुस्तक सजन सुहेले का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. भीमिंदर सिंह, निदेशक, वर्ल्ड पंजाबी सेंटर, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध संस्कृत साहित्यकार डॉ. महेश चंद्र गौतम ने की।

समारोह में स. रणजोध सिंह हडाणा, हलका इंचार्ज सनौर तथा कुंदन गोगिया,मेयर पटियाला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर स. सतिंदर सिंह नंदा (नाटककार), पूर्व सहायक निदेशक भाषा विभाग पंजाब, डॉ. सुरजीत सिंह खुरमां, पूर्व जिला भाषा अधिकारी तथा डॉ. इकबाल सिंह सकरौदी, पूर्व डिप्टी डी.ई.ओ. संगरूर ने पुस्तक संबंधी अपने विचार प्रस्तुत किए।

डॉ. इकबाल सिंह, डॉ. सुरजीत सिंह खुरमां और स. सतिंदर सिंह नंदा ने अपने लेखों और विचारों के माध्यम से डॉ. ढोट की लेखनी एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सुनाम से विशेष रूप से पहुंचे स. जंगीर सिंह रतन और श्री बलराज उबराय ने भी डॉ. ढोट के साथ अपने निजी संबंधों और उनकी साहित्यिक यात्रा के अनुभव साझा किए।

स. अमरजीत सिंह कालेका, सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयुक्त आबकारी विभाग पटियाला ने भी डॉ. ढोट की लेखनी तथा पारिवारिक संबंधों पर अपने विचार व्यक्त किए। पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरनेक सिंह ढोट की धर्मपत्नी श्रीमती जुगरीत कौर ढोट ने प्रभावशाली ढंग से किया।

इस अवसर पर सुनाम से डॉ. ढोट के बड़े भाई स. गुरदयाल सिंह, स. उपकार सिंह अध्यक्ष गईयां ज्योति एजुकेशन सोसाइटी, स. गुरिंदर सिंह लाली, स. राजबंस सिंह, श्रीमती कुलजीत कौर, श्री तेजिंदर फरवाही (कहानीकार), श्रीमती गुरविंदर कौर कालेका, हरमेल सिंह सनौर, डॉ. पूनम गुप्ता, स. भोला सिंह संग्रामी, श्री दिनेश कौशिक, श्री सतीश विद्रोही, श्रीमती बलविंदर कौर संधू, एडवोकेट सुरिंदरपाल सिंह, स. नारंग सिंह, पूर्व सुपरिटेंडेंट स. कमलजीत सिंह, पूर्व लाइब्रेरियन भाषा विभाग पंजाब, श्री तिलक राज गर्ग, डायरेक्टर फ्लूएंट इमीग्रेशंस पटियाला, श्री सुखजीत त्रेहन, श्री गुरबाज सेखपुरिया, श्री बंटी जी, श्री पवन कुमार गोयल, स. जोगा सिंह खीवा (रंगकर्मी), स. हरजीत कैंथ (रंगकर्मी), इंजीनियर जोतइंदर सिंह, मैडम राज, मैडम चारू मल्होत्रा और उनके पति श्री वनीत मल्होत्रा, मैडम गुरप्रीत विरक, श्रीमती गुरप्रीत कौर बीआरसी एवं उनके जीवनसाथी स. गुरप्रीत सिंह, स. कुलबीर सिंह औजला, स. नरेंद्र सिंह सिद्धू, स. जसवंत सिंह कोहली, श्रीमती मनजीत कौर, श्री महेशइंदर कुमार, मिसन लाली, श्री हरदीप सिंह सनौर, श्रीमती राज रानी, श्रीमती शर्मा, श्रीमती सरोज कोछड़, श्रीमती गुरशरण कौर (पूर्व निदेशक भाषा विभाग) तथा श्रीमती हरभजन कौर, पूर्व संयुक्त निदेशक सहित अनेक प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments