डिप्टी कमिश्नर ने पटियाला में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार की समीक्षा की
पटियाला, 19 मई, 2026: पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने सभी संबंधित विभागों को टोरेंट गैस पाइपलाइन बिछाने से संबंधित बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटियाला निवासियों से एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भरता कम करने के लिए पीएनजी कनेक्शन लेने की अपील भी की।
डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने टोरेंट गैस कंपनी के अधिकारियों को चल रहे कार्य को और तेज करने के निर्देश दिए ताकि पूरे शहर को जल्द से-जल्द एलपीजी-मुक्त ज़ोन घोषित किया जा सके। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि पटियाला में लगभग 30,000 घरों तक पीएनजी नेटवर्क बिछाया जा चुका है। इनमें से 21,000 घरों ने कनेक्शन बुक करवाए हैं, जबकि 15,000 घर पहले ही इस पाइपलाइन से जुड़ चुके हैं और लगभग 12,500 घर वर्तमान में खाना पकाने के लिए पीएनजी सप्लाई प्राप्त कर रहे हैं।
कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि शहर में अब तक लगभग 400 किलोमीटर पाइपलाइन नेटवर्क बिछाया जा चुका है तथा 100 से अधिक व्यावसायिक कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं। टोरेंट गैस ने नाभा शहर में भी पीएनजी नेटवर्क का कार्य शुरू कर दिया है।
बैठक के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित कुछ मुद्दों को भी उठाया। इस पर गंभीरता दिखाते हुए डिप्टी कमिश्नर ने सभी विभागों को आपसी तालमेल और सामूहिक प्रयासों के साथ इन मुद्दों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आगे निर्देश दिए कि पीएसपीसीएल, पीडीए, नगर निगम, एल एंड टी तथा सीवरेज बोर्ड सहित अन्य विभाग और एजेंसियां आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए बिना उचित पूर्व अध्ययन और आपसी समन्वय के कहीं भी खुदाई का कार्य न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसुविधा में बाधा उत्पन्न करने वाली किसी भी लापरवाही के लिए संबंधित विभाग या एजेंसी की जवाबदेही तय की जाएगी और किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में डीएफएससी डॉ. रविंदर कौर, एएफएसओ मीनू लटावा, टोरेंट गैस के प्रतिनिधि प्रशांत, अमनदीप रटौल और जगदीप सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग पीयूष अग्रवाल, एक्सईएन बिजली निगम जतिंदर कंडा, डीएफओ सतिंदर सिंह, एक्सईएन सीवरेज बोर्ड विकास धवन सहित एनएचएआई, ड्रेनेज विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निगम, पीडीए तथा अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित






