Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaडीएवी फाउंडेशन डे पर मानवता की मिसाल, सैकड़ों लोगों को पिलाया शीतल...

डीएवी फाउंडेशन डे पर मानवता की मिसाल, सैकड़ों लोगों को पिलाया शीतल जल

जाखल मंडी 06 जून, 2026 (संजीव शर्मा) : बृज लाल जिंदल डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जाखल मंडी में डी.ए.वी. फाउंडेशन डे के अवसर पर सर्वप्रथम ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और आज स्कूल स्टाफ ने लगाई ठंडे मीठे जल की छबील l

डी.ए.वी. फाउंडेशन डे के पावन अवसर पर चंडीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब के सामने भीषण गर्मी में राहगीरों की सेवा हेतु ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई।

प्राचार्य श्री जयदेव शर्मा जी के दिशा-निर्देशन में स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने सारा दिन सेवा कार्य किया। छबील पर आने वाले हर राहगीर, बस यात्रियों, ऑटो-रिक्शा चालकों, मजदूरों व स्थानीय दुकानदारों को डी.ए.वी. परिवार की ओर से प्रेमपूर्वक ठंडा मीठा जल पिलाया गया।

प्राचार्य श्री जयदेव शर्मा ने बताया कि डी.ए.वी. के संस्थापक महात्मा हंसराज जी का मूल मंत्र “सेवा ही सच्चा धर्म ” था। महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने भी “परोपकार” को सबसे बड़ा धर्म बताया है। स्थापना दिवस पर हम किताबी कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर समाज की प्रत्यक्ष सेवा करना चाहते हैं। गुरुद्वारा साहिब के सामने छबील लगाकर हमने “सरबत दा भला” के संदेश को भी नमन किया है।

गर्मी से बेहाल लोगों ने डी.ए.वी. स्कूल के इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की। कई बुजुर्गों ने कहा कि स्कूल वाले सिर्फ पढ़ाते ही नहीं, इंसानियत भी सिखाते हैं। इस सेवा कार्य में विद्यालय के प्राचार्य श्री जयदेव शर्मा जी सहित स्कूल प्रबंधक समिति के वाइस चेयरमैन श्री संजय जिंदल जी, व समाज सेवी श्री किरण शर्मा जी सहित स्कूल स्टाफ श्री विजय कुमार, कुलविंदर कौर, रिंकू शर्मा, रेशमा यादव, कमलेश रानी, अनुराधा, सारिका, सुनील कुमार, शंकर राणा, जसवीर जी,  सविता, संदीप, दीपिका,  दिनेश शर्मा, हर्षल गर्ग और स्कूल के उप. कर्मचारी

जाखल के स्थानीय निवासी इत्यादि ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

वाइस चेयरमैन श्री संजय जिंदल जी ने कहा कि डीएवी परिवार सदैव शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के लिए तत्पर है। डीएवी का यही सिद्धांत है lश्री किरण शर्मा जी ने भी डी.ए.वी. परिवार के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए स्वयं भी राहगीरों को जल पिलाकर पुण्य कमाया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments