Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaखरखौदा-दिल्ली रूट पर शुरू हुई नई बस सेवा, यात्रियों को बड़ी राहत

खरखौदा-दिल्ली रूट पर शुरू हुई नई बस सेवा, यात्रियों को बड़ी राहत

सोनीपत, 17 मई 2026: हरियाणा परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरखौदा से दिल्ली रूट पर नई बस सेवा शुरू की है। लंबे समय से बसों की कमी के कारण परेशान हो रहे यात्रियों को इस पहल से बड़ी राहत मिली है।
स्थानीय लोगों ने लगातार इस रूट पर बस सेवा की कमी को लेकर शिकायतें की थीं। इसके बाद सोनीपत रोडवेज के जनरल मैनेजर संजय कुमार ने खरखौदा से औचंडी बॉर्डर तक कई बसें चलाने के आदेश जारी किए हैं। अब गोहाना से खरखौदा आने वाली रोडवेज बसें औचंडी बॉर्डर तक जाएंगी, जिससे आसपास के लोगों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा होगी।
जानकारी के अनुसार पहले इस रूट पर कई रोडवेज और निजी बसें संचालित होती थीं। डीटीसी बस सेवा भी उपलब्ध थी, लेकिन समय के साथ निजी और डीटीसी दोनों सेवाएं बंद हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बस सेवाएं बंद होने के बाद ऑटो चालकों ने मनमाना किराया लेना शुरू कर दिया था। खरखौदा से औचंडी बॉर्डर तक यात्रियों से 20 रुपये तक किराया लिया जा रहा था और रास्ते में कई जगह रुकने के कारण कुछ मिनटों का सफर घंटों में बदल जाता था।
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पहले दो बसें सुबह 7:50 बजे और दोपहर 12:50 बजे चलाई गई थीं, लेकिन बढ़ती संख्या के कारण यह व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं हो रही थी। अब नई बस सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments