फतेहाबाद 12 मई, 2026 : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय उदय कमल में आज विशेष मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की। बैठक में विशेष रूप से भाजपा के जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य एवं फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम ने शिरकत की। बैठक में जिलेभर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान बीते समय में आयोजित कार्यक्रमों एवं अभियानों की समीक्षा भी की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को और तेज करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी सबसे बड़ी ताकत पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की असली शक्ति है और सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाना चाहिए।
पूर्व विधायक दुड़ाराम ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा ह्लद्धड्डह्ल पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढकऱ भाग लेने का आह्वान किया। भाजपा जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती भाजपा की पहचान है। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की विचारधारा पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां भी पदाधिकारियों को सौंपी गईं। नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निरंतर जनता के बीच रहकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करें। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर
जिला पदाधिकारी भीम लाम्बा, संजय रेवड़ी, सविता टुटेजा, सुमन खिचड़, इन्द्र गावड़ी, अशोक जाखड़, विकास ललौदा, संकेत गर्ग, पूनम सिंगला, मंजू बाजीगर, राखी वाल्मीकि, लख्मी शर्मा, निर्मल धालीवाल, रामकुमार मेहरा, शम्मी ढींगड़ा, सुभाष साहुल, राममेहर धारसूल, विक्रम शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सीताराम पूनिया, मनदीप योगी, जसवंत माचरा, अंकित सिंगला, लखविन्द्र सिंह, संदीप तनेजा, संदीप भोडिय़ा, रमन मडिय़ा, प्रवीण गिल, किरण शर्मा, विनोद खिचड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।






