Saturday, June 6, 2026
HomePunjabमुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा...

मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

चंडीगढ़, 13 मई 2026 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इतना ही नहीं, सुनील जाखड़ तथा भाजपा के दिल्ली स्थित कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।जानकारी के अनुसार यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरी ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारियों द्वारा किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments