Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaपश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने के साथ ही परिवर्तन,...

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने के साथ ही परिवर्तन, विकास और सुशासन के नए युग का हुआ शंखनाद: कंवल चौधरी

फ़तेहाबाद 09 मई, 2026 (संजीव शर्मा) : पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ ही प्रदेश में परिवर्तन, विकास और सुशासन के नए युग का शंखनाद हो चुका है। यह ऐतिहासिक जीत केवल भाजपा की राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और बंगाल की जागरूक जनता के विश्वास की जीत है। उक्त विचार भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहे। कंवल चौधरी ने कहा कि आज जब श्री शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की, तब पूरे देश ने एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनकर लोकतंत्र की ताकत को महसूस किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ समारोह के दौरान सबसे पहले महान राष्ट्रवादी नेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन कर उनके सपनों का विकसित, समृद्ध और सुरक्षित बंगाल बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि विचार और विकास की विजय है। बंगाल की जनता ने वर्षों से चले आ रहे भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, हिंसा और अव्यवस्था के खिलाफ अपना जनादेश देकर भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन प्रदान किया है। अब बंगाल में विकास की नई गंगा बहेगी और प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। कंवल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शपथ समारोह में वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री माखनलाल सरकार जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लेना भाजपा की कार्यकर्ता आधारित राजनीति का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि श्री माखनलाल सरकार जी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया, जम्मू-कश्मीर आंदोलन में उनके साथ गिरफ्तार हुए और जीवनभर बंगाल में राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और समर्पण को कभी नहीं भूलती। आज का यह ऐतिहासिक क्षण उन लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं को भी श्रद्धांजलि है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। कंवल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और अब बंगाल भी इस विकास यात्रा का मजबूत भागीदार बनेगा। भाजपा सरकार बंगाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, महिला सुरक्षा, रोजगार और आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब देश की राजनीति विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन के मुद्दों पर आगे बढ़ेगी। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ बंगाल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। अंत में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने पश्चिम बंगाल की जनता एवं समस्त देशवासियों को इस ऐतिहासिक अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और जनविश्वास की जीत है, जो आने वाले समय में भारत को और अधिक सशक्त बनाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments