Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaअमेरिका में हरियाणा के युवक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार ने...

अमेरिका में हरियाणा के युवक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार ने शव भारत लाने के लिए सरकार से लगाई गुहार

कैथल/पबनावा, 16 मई 2026: हरियाणा के कैथल जिले के गांव पबनावा से एक दुखद खबर सामने आई है। बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अमेरिका गए 37 वर्षीय मनीष कुमार की वहां अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार मनीष करीब चार साल पहले कठिन ‘डॉन्की रूट’ के जरिए अमेरिका पहुंचे थे। परिवार ने उन्हें विदेश भेजने के लिए अपनी डेढ़ एकड़ जमीन तक बेच दी थी। मनीष अमेरिका में किराये पर कार चलाने का काम करते थे और परिवार का खर्च उठाते थे।

बताया जा रहा है कि देर रात घर पर ही उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। मौत से कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने परिवार से फोन पर बातचीत की थी। बाद में वहां मौजूद लोगों ने परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दी।

मनीष अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। वह चार बहनों के अकेले भाई थे और अपने पीछे पत्नी तथा 13 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनके पिता सुरजन सिंह बुजुर्ग हैं और पूरा परिवार मनीष की कमाई पर निर्भर था।

घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। मृतक की मां, पत्नी और परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की है कि मनीष के शव को भारत लाने में आर्थिक और प्रशासनिक सहायता प्रदान की जाए ताकि उनका अंतिम संस्कार गांव में पूरे रीति-रिवाजों के साथ किया जा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments