Saturday, June 6, 2026
HomePunjabअमृतसर में कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग की अफवाह, पुलिस...

अमृतसर में कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग की अफवाह, पुलिस ने कहा- नहीं हुई पुष्टि

अमृतसर, 25 मई 2026 : मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा  के अमृतसर स्थित घर के बाहर सोमवार को कथित गोलीबारी की खबरों से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ लोगों ने दावा किया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने घर के बाहर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने अभी तक गोलीबारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा का घर अमृतसर के पॉश इलाके होली सिटी में स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। साथ ही घर और आसपास की वीआईपी रिहाइशों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।
एसीपी कमलजीत सिंह औलख ने कहा कि फिलहाल गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है। वहीं अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कुछ गैर-जिम्मेदार लोग गोलीबारी को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
बताया जा रहा है कि इस घर में कपिल शर्मा की बहन और जीजा रहते हैं, जबकि कपिल इस समय अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं।
गौरतलब है कि कैप्स कैफे पर जुलाई, अगस्त और अक्टूबर 2025 में भी गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थीं। जुलाई में हमलावरों ने कैफे पर नौ गोलियां चलाई थीं। इसके बाद अगस्त में दोबारा फायरिंग हुई,जिसमें कैफे की खिड़कियों पर गोलियों के निशान और टूटे शीशे पाए गए थे। उस दौरान एक गैंग की पोस्ट भी वायरल हुई थी,जिसमें हमले की जिम्मेदारी ली गई थी। अक्टूबर 2025 में कैफे पर तीसरी बार फायरिंग की घटना हुई थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments