Saturday, June 6, 2026
HomePatialaहीट वेव के मद्देनजर पंजाब के सेवा केंद्रों के समय में बदलाव

हीट वेव के मद्देनजर पंजाब के सेवा केंद्रों के समय में बदलाव

राज्य के सभी सेवा केंद्र अब सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे
पटियाला, 25 मई 2026 : भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए पंजाब स्टेट ई-गवर्नेंस सोसायटी ने राज्य के सभी सेवा केंद्रों के कार्य समय में बदलाव करने का फैसला किया है। पंजाब सरकार द्वारा कार्यालयों के समय में किए गए संशोधन और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि नागरिकों को तेज गर्मी के दौरान कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।
नए आदेशों के अनुसार राज्य के सभी सेवा केंद्र अब सुबह 07:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक खुले रहेंगे। पहले सेवा केंद्रों का समय सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक था।
यह नए समय 25 मई 2026 से लागू होंगे और अगले आदेशों या पंजाब स्टेट ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा जारी अन्य निर्देशों तक जारी रहेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments