Friday, June 5, 2026
HomePunjabप्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए इच्छुक बच्चे 31 जुलाई 2026 से...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए इच्छुक बच्चे 31 जुलाई 2026 से पहले करें पंजीकरण: जिला बाल संरक्षण अधिकारी

संगरूर, 5 जून, 2026 : जिला बाल संरक्षण अधिकारी संगूरर नवनीत कौर ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रतिवर्ष उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने असाधारण साहस का परिचय दिया हो या अपनी विशेष प्रतिभा एवं उपलब्धियों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई हो।
उन्होंने बताया कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे, जिन्होंने अपनी असाधारण क्षमताओं के बल पर खेल, समाज सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति तथा नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हों और जो राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के पात्र हों, वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के लिए वही बच्चे पात्र होंगे जो भारत के नागरिक हों तथा आवेदन की अंतिम तिथि तक उनकी आयु 18 वर्ष से कम हो।
नवनीत कौर ने बताया कि पात्र बच्चे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की वेबसाइट https://awards.gov.in पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने जिले के अभिभावकों, शिक्षकों और संबंधित संस्थाओं से अपील की कि वे जिले के होनहार एवं प्रतिभाशाली बच्चों का अधिक से अधिक पंजीकरण करवाएं, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान प्राप्त हो सके।
अधिक जानकारी के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संगरूर कार्यालय के दूरभाष नंबर 01672-232100 तथा 9256616132 पर संपर्क किया जा सकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments