नई दिल्ली, 25 मई 2026: द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में वर्ष 2026 के पहले पद्म पुरस्कार समारोह में देश की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित करेंगी। केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी। पहले चरण में 66 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि बाकी पुरस्कार विजेताओं को दूसरे चरण में सम्मान दिया जाएगा।आज आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति 2 पद्म विभूषण,6 पद्म भूषण और 58 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान करेंगी। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।इसके अलावा मशहूर गायिका अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता आर माधवन,भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा,पैरा एथलीट प्रवीण कुमार,भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा।
वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 6 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई श्रेणी के लोग भी शामिल हैं। वहीं 16 हस्तियों को मरणोपरांत सम्मान दिया जा रहा है।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।