Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaभाजपा सरकार के ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’...

भाजपा सरकार के ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ अभियान का होगा आगाज: प्रवीण जोड़ा

अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष ने संयोजक व सह संयोजकों की नियुक्ति की

फ़तेहाबाद 25 मई, 2026 (संजीव शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्षों को समर्पित ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ विषय पर राज्यभर में विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी की है। पार्टी की ओर से जारी पत्र के अनुसार 5 जून से 21 जून 2026 तक विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मीडिया संवाद, जनसंपर्क अभियान, जल संरक्षण, संगठनात्मक बैठकें और योग दिवस शामिल हैं। उपरोक्त कार्यक्रमों के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य के साथ विचार विमर्श करके जिला सचिव संकेत गर्ग को संयोजक, मंडल महामंत्री विजय जांगड़ा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक कम्बोज व भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य संदीप ताखर को सहसंयोजक नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष एडवोडकेट प्रवीण जोड़ा ने बताया कि 8 से 12 जून के बीच मीडिया संवाद कार्यक्रम होंगे, जबकि 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक दिन और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिन की सक्रियता रखी जाएगी। पार्टी ने प्रत्येक जिले में कम से कम 500 महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क करने और छोटे समूहों से संवाद करने का लक्ष्य भी रखा है। इसी क्रम में 12 से 20 जून तक जल संरक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। पार्टी की योजना के अनुसार देश के प्रत्येक राज्य में केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर योग अभ्यास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पत्र में निर्देश दिया गया है कि पार्टी के मंडल, जिला, प्रदेश और केंद्रीय स्तर के पदाधिकारी इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना, संगठन को मजबूत करना और सेवा व संवाद के माध्यम से जनसंपर्क को बढ़ाना है। श्री जोड़ा ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि भाजपा के आगामी कार्यक्रमो में बढचढ कर भाग लें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments