Friday, June 5, 2026
HomeNationalमालवीय नगर अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर घायलों को...

मालवीय नगर अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर घायलों को 5 लाख रुपये की सहायता

नई दिल्ली, 4 जून 2026 : दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (एक्स-ग्रेशिया) दी जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा कर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में भर्ती पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा अधिकारियों को उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ के अनुसार, घायलों के इलाज का पूरा खर्च अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय कर वहन किया जाएगा, ताकि सभी मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा मिल सके। साथ ही मृतकों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक स्थानों तक पहुंचाने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
दिल्ली सरकार ने कहा है कि इस दुखद घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments