नई दिल्ली, 5 जून, 2026 : कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कर्नाटक से वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा तथा मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, झारखंड से कांग्रेस ने प्रणव झा को राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है।
कांग्रेस द्वारा जारी सूची में विभिन्न राज्यों के लिए कुल सात उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी ने इन नामों का चयन आगामी राजनीतिक रणनीति और राज्यसभा में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के उद्देश्य से किया है।
झारखंड से उम्मीदवार बनाए गए प्रणव झा को राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन पार्टियों का समर्थन मिलने की संभावना है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि उनके नाम पर सहमति बनने के बाद कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है।
राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए मतदान 18 जून 2026 को होना है और राजनीतिक दलों ने इसके लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।






