साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति सहित अन्य पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
संगरूर, 5 जून 2026 : संगरूर जिले में 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
डिप्टी कमिश्नर ने शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, बिजली विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय रहते नीट परीक्षा के सफल एवं सुचारु आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अनुभवी स्टाफ की तैनाती, निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नीट परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न विभागों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ निर्वहन करें।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त (जनरल) राजबीर सिंह भंगू, डीएसपी करनैल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।