Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaबारिश के मौसम के मद्देनज़र एसडीएम आकाश शर्मा ने किया बाढ़ संभावित...

बारिश के मौसम के मद्देनज़र एसडीएम आकाश शर्मा ने किया बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

जलकुंभी सफाई, तटबंधों की मजबूती एवं जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

टोहाना/जाखल 20 मई, 2026 (संजीव शर्मा): मानसून एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए एसडीएम आकाश शर्मा ने बुधवार को रंगोई नाला, घग्गर नदी तथा अन्य बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे बाढ़ बचाव प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की तथा विभिन्न स्थानों पर रिंग बाँधों और तटबंधों की मौजूदा स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिंग बाँधों एवं तटबंधों के कमजोर हिस्सों की तुरंत मरम्मत करवाने, उन्हें और अधिक मजबूत बनाने तथा नालों एवं नदी किनारों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था सुचारु रहना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए कहीं भी जल प्रवाह में बाधा नहीं आनी चाहिए।

एसडीएम आकाश शर्मा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बाढ़ नियंत्रण एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जलकुंभी, गाद एवं अन्य अवरोधों की नियमित सफाई जारी रखने के निर्देश दिए, जिससे पानी का बहाव निर्बाध बना रहे और जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तटबंधों और रिंग बाँधों की समय-समय पर निगरानी की जाए तथा जहां कहीं भी मजबूती की आवश्यकता हो, वहां तुरंत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए। पिछले वर्ष जिन स्थानों पर तटबंधों को नुकसान पहुंचा था अथवा जहां अतिरिक्त मजबूती की आवश्यकता महसूस की गई थी, उन सभी स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए।

अधिकारियों ने एसडीएम को अवगत करवाया कि नालों एवं जल निकासी मार्गों की साफ-सफाई का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है,  कहीं भी किसी प्रकार की रुकावट या समस्या नहीं है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments