पी.आर.टी.सी. की अपनी मिनी और बड़ी बसें जल्द ही पी.आर.टी.सी. बेड़े में शामिल होंगी – मनीषा राणा
पटियाला, 20 मई, 2026: पी.आर.टी.सी. की मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा राणा ने पटियाला के नए बस स्टैंड और वर्कशॉप का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने पटियाला डिपो में शाखा-वार कार्यों की समीक्षा की। दौरे के दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर ने सभी शाखाओं के इंचार्जों से उनके अधीन चल रहे कार्यों संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा दफ्तर के कार्य को और अधिक सुचारू ढंग से करने के लिए प्रेरित किया।
मनीषा राणा ने इस अवसर पर बताया कि पी.आर.टी.सी. की आय में और वृद्धि करने के उद्देश्य से आने वाले समय में पी.आर.टी.सी. की अपनी मिनी और बड़ी बसें जल्द ही पी.आर.टी.सी. के बेड़े में शामिल की जा रही हैं।
एम.डी. मनीषा राणा ने यूनियनों की मांगों संबंधी जानकारी ली तथा उनके समाधान के लिए सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने कर्मचारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी की सुविधा के लिए एक नया आर.ओ. लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने डिपो के वर्कशॉप और ऑपरेशन स्टाफ को और अधिक मेहनत तथा लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया ताकि पी.आर.टी.सी. आम जनता को निरंतर यात्रा सुविधा प्रदान कर सके।
एम.डी.राणा ने नए बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद यात्रियों से बातचीत कर फीडबैक प्राप्त की। उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड में एक और नया आर.ओ. लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बस अड्डे की साफ-सफाई, शौचालयों तथा यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए पंखों संबंधी संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर पी.आर.टी.सी. पटियाला डिपो के जनरल मैनेजर इंजीनियर जतिंदरपाल सिंह ग्रेवाल, लेखा अधिकारी धरविंदर सहगल, परमजीत कौर सुपरिटेंडेंट तथा डिपो के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।






