Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaआगामी मानसून सीजन जलभराव व बाढ़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट

आगामी मानसून सीजन जलभराव व बाढ़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट

समय रहते पूरे हों सभी इंतजाम : एसडीएम आकाश शर्मा

विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष काम करने पर जोर

टोहाना 20 मई, 2026 (संजीव शर्मा): आगामी मानसून सीजन को देखते हुए प्रशासन ने जलभराव और संभावित बाढ़ क्षेत्रों में स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम आकाश शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ प्रभावित संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखें तथा सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित करें, ताकि बारिश के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एसडीएम आकाश शर्मा ने अपने कार्यालय में बी एंड आर, नगर परिषद, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेनों और नालों की सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए।

पिछली बार जलभराव वाले क्षेत्रों को करें चिन्हित

एसडीएम ने कहा कि जिन रिहायशी इलाकों और क्षेत्रों में पिछली बार जलभराव की समस्या सामने आई थी, उन सभी स्थानों को विशेष रूप से चिन्हित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर पहले से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि पुरानी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो और बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

नालों की सफाई और उपकरणों की तैयारी समय पर हो पूरी

एसडीएम आकाश शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले नालों की सफाई, रिचार्जिंग बोर के चैम्बरों की सफाई, तालाबों के पानी की निकासी तथा अंडरपास में जलभराव की समस्या के समाधान का कार्य समय रहते पूरा कर लिया जाए। इसके अलावा सीवरेज और बरसाती पानी की लाइनों को दुरुस्त रखने, जनरेटर और अन्य आवश्यक उपकरणों को तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में नायब तहसीलदार अनिल कुमार सहित संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments