Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaहरियाणा के कैथल में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो सगी...

हरियाणा के कैथल में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

हरियाणा, 19 मई 2026: हरियाणा के कैथल जिले के कलायत क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवतियां एक ही परिवार से थीं और सुबह सैर के लिए घर से निकली थीं।
जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें सुबह करीब 5 बजे कपिल मुनी तालाब पर घूमने गई थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। जब परिवार के सदस्य उनकी तलाश करते हुए तालाब के पास पहुंचे तो उन्हें आशंका हुई कि दोनों पानी में डूब गई हैं।
परिजनों ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने भी तालाब में छलांग लगाकर दोनों की तलाश की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवतियों के शव तालाब से बाहर निकाले गए और तुरंत कैथल सिविल अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवतियों की पहचान कलायत निवासी 18 वर्षीय परमजीत और 20 वर्षीय पलक के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए कलायत थाना के एसएचओ सुभाष चंद्रा ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि दो लड़कियां तालाब में डूब गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को बाहर निकलवाया गया।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments