Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गांव और किसान हित में...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गांव और किसान हित में तेजी से हो रहे विकास कार्य: दुड़ाराम

करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी पाइपलाइनें, हजारों एकड़ भूमि को मिलेगा जलभराव से राहत

मानसून से पहले पूरे होंगे प्रोजेक्ट, किसानों की वर्षों पुरानी समस्या का होगा स्थायी समाधान: दुड़ाराम

दुड़ाराम ने बड़ोपल व चिंदड़ में बरसाती पानी निकासी परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहाबाद 14 मई, 2026 (संजीव शर्मा) : भाजपा के वरिष्ठ नेता, हरियाणा के पूर्व संसदीय सचिव एवं फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम ने वीरवार को गांव बड़ोपल और चिंदड़ में बरसाती पानी निकासी के लिए बनने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर दुड़ाराम ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार बड़े स्तर पर कार्य कर रही है तथा जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं के स्थायी समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

परियोजना की विशेषता

दुड़ाराम ने बताया कि गांव बड़ोपल क्षेत्र में खेतों से बरसाती पानी की निकासी के लिए खाराखेड़ी माइनर के साथ 900 एमएम व्यास की आरसीसी एनपी-3 पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना पर लगभग 9.75 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी तथा मुख्य पाइपलाइन की लंबाई लगभग 8.6 किलोमीटर होगी। पाइपलाइन निर्माण का उद्देश्य बरसात के दौरान खेतों में होने वाले जलभराव को रोकना और किसानों की फसलों को नुकसान से बचाना है।

दुड़ाराम ने कहा कि गांव चिंदड़, सारंगपुर तथा खासा महाजन क्षेत्र के खेतों से बरसाती पानी की निकासी के लिए भी अलग परियोजना पर कार्य किया जाएगा। इस योजना का नक्शा एवं प्रस्ताव हरियाणा स्टेट ड्रेनेज एवं फ्लड कंट्रोल बोर्ड की 57वीं बैठक में स्वीकृत किया गया है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल मिलाकर लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इन्हें आगामी मानसून सीजन से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हजारों एकड़ कृषि भूमि को जलभराव से राहत मिलेगी, जिससे किसानों की फसलें सुरक्षित रहेंगी और खेती की उत्पादकता बढ़ेगी। बरसात के मौसम में खेतों में पानी भरने से किसानों को हर वर्ष भारी नुकसान उठाना पड़ता था, लेकिन अब यह कार्य उनकी वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान साबित होगा।

हरियाणा सरकार गांव, किसान और खेती को मजबूत बनाने के लिए निरंतर दे रही हैं विकास कार्यों को गति

दुड़ाराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार गांव, किसान और खेती को मजबूत बनाने के लिए निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है। प्रदेश सरकार की नीतियों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचाना और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित और किसान हित को सर्वोपरि मानते हुए प्रदेश में सड़क, सिंचाई, जल निकासी और ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और प्रदेश आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments