Saturday, June 6, 2026
HomeNationalपीएम मोदी की ईंधन बचत अपील का असर, शुभेंदु अधिकारी ने आधा...

पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील का असर, शुभेंदु अधिकारी ने आधा किया काफिला

कोलकाता, 13 मई 2026 : नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और सरकारी खर्च कम करने की अपील का असर अब राज्यों में भी दिखाई देने लगा है। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला किया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र के पहले दिन भवानीपुर विधायक के रूप में शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गए कदम देशहित और जनता के हित में हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने राज्य के डीजीपी को साफ निर्देश दे दिए हैं कि काफिले में अधिक गाड़ियों की आवश्यकता नहीं है और उन्होंने आज से ही अपने काफिले को छोटा कर दिया है।
उन्होंने लोगों से भी प्रधानमंत्री की सलाह मानने की अपील करते हुए कहा कि ईंधन बचत समय की जरूरत है और सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने काफिले में वाहनों की संख्या आधी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है, हालांकि नए वाहन खरीदने से भी मना किया है।
सूत्रों के मुताबिक, Special Protection Group (SPG) ने प्रधानमंत्री के निर्देशों को लागू करना शुरू कर दिया है। हाल में गुजरात और असम दौरों के दौरान प्रधानमंत्री का काफिला पहले की तुलना में छोटा दिखाई दिया। सुरक्षा मानकों और ब्लू बुक के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments