Saturday, June 6, 2026
HomePunjabपंजाब बोर्ड 10वीं के टॉपर्स को सीएम भगवंत मान ने किया सम्मानित

पंजाब बोर्ड 10वीं के टॉपर्स को सीएम भगवंत मान ने किया सम्मानित

चंडीगढ़ 12 मई 2026 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपनी चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 10वीं के घोषित परिणामों ने साबित कर दिया है कि पंजाब के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से हरलीन शर्मा को 99.38 प्रतिशत (646/650 अंक) के साथ पहला स्थान हासिल करने पर बधाई दी। वहीं मणिमहेश शर्मा और रिया रानी को 99.23 प्रतिशत (645/650 अंक) के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality

भगवंत मान ने कहा कि इन होनहार विद्यार्थियों की मेहनत, माता-पिता की दुआओं और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन के कारण आज पूरे पंजाब का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि गांव और शहर के हर बच्चे को आगे बढ़ने और अपने सपने पूरे करने के समान अवसर मिल सकें। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे देश-दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments