लोगों को प्रशासनिक सेवाएं समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराना होगा मुख्य लक्ष्य : अनुप्रीता जौहल
पटियाला, 12 मई 2026 : पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों और नियुक्तियों संबंधी आदेशों के तहत 2012 बैच की पीसीएस अधिकारी अनुप्रीता जौहल ने पटियाला में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) का पद संभाल लिया है।
इस अवसर पर एडीसी अनुप्रीता जौहल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्राथमिकताओं के अनुरूप तथा पटियाला के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों को प्रशासनिक सेवाएं पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।
एडीसी जौहल ने कहा कि जिले के नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
उल्लेखनीय है कि अनुप्रीता जौहल इससे पहले मानसा, बरनाला, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में एडीसी के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने समराला और साहिबजादा अजीत सिंह नगर में एसडीएम के तौर पर भी कार्य किया है।
पटियाला में पदभार संभालने के दौरान एडीसी कार्यालय के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
फोटो कैप्शन:
अनुप्रीता जौहल पीसीएस, पटियाला के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) के रूप में पदभार संभालते हुए।