फतेहाबाद 1 मई 2026 (संजीव शर्मा): ब्लॉक पंचायत अधिकारी भजनलाल की मनमानी के खिलाफ संघर्ष करने वाली चेयरपर्सन पूजा मैहता बरसीन का संघर्ष रंग लाया। उक्त बीडीपीओ की मनमानी के चलते जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के प्रयासों से हरियाणा सरकार ने उनका तबादला कर दिया। जिस पर खुशी जताते हुए आज चेयरपर्सन पूजा बरसीन, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय बरसीन अपने साथी सचिन, करनौली सरपंच परमवीर, ब्लॉक समिति सदस्य ब्रहमजीत, बरसीन सरपंच विकास कम्बोज, हिरजरावां से सरपंच प्रतिनिधि करण सिंह ढिल्लों, हरिपुरा से सरपंच प्रतिनिधि दीपक, सुनील दरियापुर, हनुमान सोनी, अहलीसदर सरपंच पुरुषोत्तम, भजनलाल अहलीसदर के साथ बीजेपी जिला कार्यालय में पहुंचे और जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा का मुंह मीठा करवाकर उनका धन्यवाद किया। इस संघर्ष में चेयरपर्सन पूजा मैहता की जीत पर जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार में अफसरशाही को हावी नहीं होने दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सरकार एक्शन लेने के लिए ततत्पर है। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, भट्टू मार्केट कमेटी के वाईस चेयरमैन संजय सिंगला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।






