पटियालावासियों के लिए बेहतरीन सैरगाह बनेगा बटरफ्लाई एंड हर्बल पार्क
पटियाला, 6 जून,2026 : पटियाला के जागरूक नागरिकों की अगुवाई वाले अभियान “मेरा पटियाला मैं ही संवारां” ने यहां डीसी कार्यालय रोड स्थित रेड क्रॉस कार्यालय के साथ लगते पर्यावरण पार्क में एक सुंदर “तितली एवं हर्बल पार्क” सफलतापूर्वक विकसित किया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और शहरी सौंदर्यीकरण में लोगों की निस्वार्थ भागीदारी को और मजबूती मिली है।
अपने समर्पित प्रयासों को जारी रखते हुए अभियान के लगभग 30 योद्धाओं ने आज इस स्थल पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। टीम ने प्राकृतिक जल स्रोत तथा उससे सटे मार्ग की भी सफाई की, जो बटरफ्लाई एवं हर्बल पार्क के दूसरे प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करेगा।
इस पहल की जानकारी साझा करते हुए कैप्टन सुखजीत कौर ने बताया कि इस अभियान के दौरान लगभग 300 किलोग्राम कचरा हटाया गया है। उन्होंने कहा कि, “हमने जल स्रोत को साफ कर पुनर्जीवित कर दिया है और अब इसमें पानी भरने की तैयारी की जा रही है। पार्क में केवल कुछ ही कार्य शेष हैं, जिसके बाद हमारी टीम पटियाला को स्वच्छ और हराभरा बनाने के अपने मिशन को और आगे बढ़ाएगी।”
एच.पी.एस. लाम्बा ने बताया कि आज 79वां सफाई अभियान आयोजित किया गया। 300 किलोग्राम कचरा एकत्र कर अभियान के तहत अब तक शहर के विभिन्न हिस्सों से कुल






