Saturday, June 6, 2026
HomePatialaपर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम की बड़ी मुहिम

पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम की बड़ी मुहिम

शेर माजरा एस.टी.पी. प्लांट में मेयर और कमिश्नर ने लगाए पौधे

मेयर कुंदन गोगिया और कमिश्नर परमजीत सिंह की अगुवाई में निगम अधिकारियों ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प।

एक्सियन नारायण दास, एक्सियन जे.पी. और प्लांट इंचार्ज नितिन सहित पूरी टीम ने लिया भाग।

पटियाला, 6 जून,2026 : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम पटियाला द्वारा पर्यावरण संरक्षण और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शेर माजरा स्थित एस.टी.पी. (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया और नगर निगम के कमिश्नर परमजीत सिंह ने स्वयं पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पर्यावरण संरक्षण सभी की साझा जिम्मेदारी : मेयर

कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल का संकल्प ले। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा पटियाला के विभिन्न क्षेत्रों, सरकारी भवनों और पार्कों में हरियाली बढ़ाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

हरियाली से ही बनेगा स्वच्छ और सुंदर शहर : कमिश्नर

नगर निगम के कमिश्नर परमजीत सिंह ने कहा कि पौधे लगाना केवल एक दिन का औपचारिक कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों को नियमित रूप से पानी देना और उनकी सुरक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पटियाला को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन विभिन्न स्तरों पर लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने लोगों से इस पर्यावरण हितैषी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

फलदार और छायादार पौधे लगाकर लिया संकल्प

इस विशेष अभियान के दौरान प्लांट परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए ताकि एस.टी.पी. प्लांट क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा दिया जा सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने की शपथ ली।

इस अवसर पर नगर निगम के एक्सियन नारायण दास, एक्सियन जे.पी., एस.टी.पी. प्लांट के इंचार्ज नितिन सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, सुपरवाइजर और स्वयंसेवक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन : शेर माजरा एस.टी.पी. प्लांट में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करते हुए मेयर कुंदन गोगिया, कमिश्नर परमजीत सिंह तथा नगर निगम के अधिकारी।

जारीकर्ता

राजिंदर मोहन (सचिव)

मेयर कार्यालय,पटियाला

83609 66060

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments