Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaथाना शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई : महिला की हत्या मामले में...

थाना शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई : महिला की हत्या मामले में आरोपी काबू

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप

रतिया, 23 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा): पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर रतिया पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।

थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि शिकायतकर्ता जगन्नाथ पुत्र भागा राम निवासी पनिहारी, जिला सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी पिछले करीब 4 वर्षों से अपनी मर्जी से इकबाल सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी एम्प्लॉयज कॉलोनी, रतिया के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दिनांक 15.03.2026 को आरोपी द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि उसकी बेटी का नहर में गिरने से निधन हो गया है। परिजनों द्वारा शव की पहचान की गई, लेकिन मृतका के माथे पर चोट के निशान होने के कारण उन्हें संदेह हुआ।

बाद में गहन पड़ताल करने पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने 13/14 मार्च की रात को उसकी बेटी की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने की नियत से सुखचैन माइनर (बड़ी नहर) में फेंक दिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 68 दिनांक 21.03.2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपी इकबाल सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी एम्प्लॉयज कॉलोनी, रतिया को काबू कर लिया गया है।

आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगामी जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments