इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से 15 बोतल अवैध शराब बरामद
फतेहाबाद, 23 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा): पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को नाजायज शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि उपनिरीक्षक सुबे सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ माजरा बस अड्डा क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ गुरचरण पुत्र बलवंत सिंह निवासी भिरड़ाना, जिला फतेहाबाद, जो अवैध शराब बेचने का कार्य करता है और स्कूटी पर शराब लेकर सप्लाई करने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने माजरा-भिरड़ाना रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया।
नियमानुसार तलाशी के दौरान आरोपी की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से एक कैनी में रखी कुल 15 बोतल नाजायज शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा नियमानुसार शराब को सील कर कब्जे में लिया गया।
इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 105 दिनांक 22.03.2026 धारा 61/04/2020 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।






