Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaबाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बड़ा ऐलान

बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बड़ा ऐलान

हरियाणा, 7 सितंबर, शहीद-ए-आज़म ब्यूरो: हरियाणा में बाढ़ और जलभराव से मची तबाही को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा बयान सामने आया है. टोहाना के भूना इलाके में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सीएम सैनी ने कहा कि, प्राकृतिक आपदा के आगे किसी का कोई जोर नहीं चलता. बारिश ने तमाम व्यवस्थाओं को अव्यवस्था में बदल दिया है. पंजाब के हालात कैसे हैं पूरी दुनिया देख रही है. सीएम ने बताया कि हरियाणा की ओर से पंजाब की भी मदद की जा रही है, फसलों के नुकसान का जहां किसानों को मुआवजा दिया जाएगा, वहीं रिहायशी इलाकों में दुकानों व घरों में हुए नुकसान की भी सरकार द्वारा भरपाई की जाएगी. अब तक 10 के करीब राहत सामग्री के ट्रक भेजे जा चुके हैं.

बाढ़ से मची तबाही के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब दौरे पर आएंगे, जहां पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री राहत व पुनर्वास कार्यों का जायजा लेंगे, और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके उनकी पीड़ाएं भी सुनेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments