Sunday, June 14, 2026
HomeHaryanaभाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के प्रयासों से दैयड़ में किसानों का अनिश्चितकालीन...

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के प्रयासों से दैयड़ में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

फतेहाबाद गांव दैयड़ में मुआवजे की मांग को लेकर किसानों द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के प्रयासों से समाप्त करवा दिया गया। धरना समाप्त होने के बाद किसानों ने समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल के लिए भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार किसानों की मुआवजे संबंधी मांगों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने किसानों की मुलाकात हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी से करवाई थी। इस दौरान किसानों की समस्याओं और मांगों को विस्तार से सरकार के समक्ष रखा गया। इसके बाद किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री द्वारा मामले के समाधान के लिए सकारात्मक रुख अपनाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा को किसानों से बातचीत कर धरना समाप्त करवाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रवीण जोड़ा गांव दैयड़ पहुंचे और किसानों के साथ विस्तृत वार्ता की। उन्होंने किसानों को सरकार की ओर से उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की जाएगी। किसानों ने भाजपा जिलाध्यक्ष की बात पर विश्वास जताते हुए अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान गांव के गणमान्य लोग, किसान प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।

उन्होंने कहा कि किसानों और सरकार के बीच संवाद कायम रहना जरूरी है, जिससे समस्याओं का समाधान सौहार्दपूर्ण तरीके से किया जा सके।

उन्होंने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों के प्रति संवेदनशील है और भविष्य में भी किसानों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर भट्टू मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन संजय सिंगला, भट्टू मंडल अध्यक्ष जसवंत माचरा, सुभाष साहू, सतबीर मेहुवाला, सुभाष कसवां सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments