Saturday, June 13, 2026
HomePunjabPGI के पास मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े फायरिंग, कैशियर घायल; CCTV खंगाल...

PGI के पास मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े फायरिंग, कैशियर घायल; CCTV खंगाल रही पुलिस:

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में पीजीआई के बिल्कुल नजदीक स्थित ‘कुमार मेडिकल स्टोर’ पर बेखौफ बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस गोलीबारी में मेडिकल स्टोर के कैशियर जांकी नामक व्यक्ति के गोली लगने से घायल होने की सूचना है। घायल को तुरंत उपचार के लिए पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने मेडिकल स्टोर के आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments