बीजेपी जिला कार्यालय में होगा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन: जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा
फतेहाबाद 12 जून, 2026 (संजीव शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी की निवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता आगामी 15 जून दिन सोमवार को सांय 4 बजे फतेहाबाद पहुंचेंगी। प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पहली बार फतेहाबाद पहुंचने पर बीजेपी जिला कार्यालय उदय कमल में बीजेपी के जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा डा. अर्चना गुप्ता का भव्य सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के साथ हरियाणा बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी भी विशेष रूप से पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह की लहर है। जिलेभर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने नए प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन करने के लिए उत्सुक हैं। जिलाध्यक्ष श्री जोड़ा ने बताया कि भाजपा हाई कमान द्वारा नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा करने के बाद ही फतेहाबाद जिले सहित पूरे हरियाणा में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा संगठन और अधिक मजबूती के साथ काम करेगा और आने वाले विभिन्न चुनावों व अन्य गतिविधियों में भाजपा हर मोर्चे पर परचम लहराएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार प्रदेश और देश के विकास को नई गति दे रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा बूथ स्तर तक संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। आने वाले समय में भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी तथा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’






