Sunday, June 14, 2026
HomeHaryanaमतदाता सूची में फोटो अपडेट कराने के लिए बीएलओ को दें दो...

मतदाता सूची में फोटो अपडेट कराने के लिए बीएलओ को दें दो रंगीन फोटो  एसडीएम आकाश शर्मा

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ, 15 जून से 14 जुलाई तक चलेगा अभियान
टोहाना, 9 जून
टोहाना विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम आकाश शर्मा ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान अपने घर पहुंचने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य उपलब्ध करवाएं, ताकि मतदाता सूची में उनकी फोटो एवं अन्य जानकारियां सही और सटीक रूप से दर्ज की जा सकें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है और बीएलओ द्वारा मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से मतदाता सूची होगी अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित

एसडीएम आकाश शर्मा मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2026 के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र एवं गलत प्रविष्टियों को हटाकर सूची को अधिक विश्वसनीय बनाना है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की है। इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकेंगे। अभियान के अंतर्गत 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे, एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे, फोटो एवं अन्य विवरण अपडेट करेंगे तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। एसडीएम ने बताया कि अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी 233 बीएलओ का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। इसके अतिरिक्त निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) तथा विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-1 और बीएलए-2 को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, ताकि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments