Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaजिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने ढाणी ठोबा में जोहड़ निर्माण कार्य का शुभारंभ

जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने ढाणी ठोबा में जोहड़ निर्माण कार्य का शुभारंभ

भटटू में कैप्टन बने डॉ. नवीन भादू को दी बधाई
पशु-पक्षियों की सेवा कार्यों की भी प्रवीण जोड़ा ने की सराहना
फ़तेहाबाद 27 मई 2026 (संजीव शर्मा):   भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने आज विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए ग्रामीण विकास, युवा प्रोत्साहन और पशु-पक्षी सेवा से जुड़े कार्यों को बढ़ावा दिया। ढाणी ठोबा में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जोहड़ की खुदाई कार्य का उन्होंने नारियल फोडकऱ शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत एवं गांववासियों ने जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा तथा भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य से ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नायब सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं तथा सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बाद प्रवीण जोड़ा अपनी टीम के साथ भट्टू क्षेत्र के गांव जांडवाला बागड़ पहुंचे, जहां उन्होंने सरपंच सुरेन्द्र भादू के सुपुत्र डॉ. नवीन भादू को भारतीय सेना की मोबाइल फील्ड वेटनरी विंग में कैप्टन नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. नवीन की मेहनत, लगन और समर्पण ने उन्हें यह गौरवपूर्ण मुकाम दिलाया है।

उनकी उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि नायब सरकार की बिना खर्ची, बिना पर्ची नीति के तहत युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर मिल रहे हैं, जिससे प्रतिभाशाली युवा देश सेवा में आगे बढ़ रहे हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। भट्टू दौरे के दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने पशु पक्षी सेवा समिति द्वारा पक्षियों के लिए बनाए गए संरक्षण स्थल का निरीक्षण भी किया तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पशु-पक्षियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और समाज को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने भी सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर  जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष खीचड़, बंसी सरपंच, मार्किट कमेटी भट्टू के वाइस चेयरमैन संजय सिंगला मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments