Saturday, June 6, 2026
HomeNationalगाजियाबाद में AC सर्विस सेंटर में भीषण आग, सिलेंडर धमाकों से दहशत;...

गाजियाबाद में AC सर्विस सेंटर में भीषण आग, सिलेंडर धमाकों से दहशत; बुजुर्ग की मौत

गाजियाबाद ,9 मई 2026: गाजियाबाद के पटेल नगर इलाके में शनिवार तड़के करीब 3:15 बजे एक एसी सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि तीन मंजिला इमारत इसकी चपेट में आ गई और अंदर रखे गैस सिलेंडरों व कंप्रेसरों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आठ फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे में 80 वर्षीय त्रिलोकीनाथ की मौत हो गई, जबकि दो कारें और 10 बाइक जलकर खाक हो गईं।

फायर अधिकारियों के अनुसार, आग से आसपास के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया था, लेकिन समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments