Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaफतेहाबाद पुलिस की मानवीय पहल : सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित...

फतेहाबाद पुलिस की मानवीय पहल : सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित सहायता

ERV-218 टीम ने बिना सूचना के महज 02:30 मिनट में तीन घायलों को पहुंचाया अस्पताल

फतेहाबाद, 23 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के मार्गदर्शन में फतेहाबाद पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभा रही है, बल्कि आमजन की सुरक्षा और मानवता की सेवा में भी निरंतर तत्पर है। इसी क्रम में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।

ERV-218 की टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान जगजीवन पुरा मोहल्ला, फतेहाबाद के पास पहुंची, जहां तीन व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में पड़े थे। टीम ने बिना किसी कॉल या सूचना का इंतजार किए तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का आंकलन किया और तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर मात्र 02 मिनट 30 सेकंड में सरकारी अस्पताल फतेहाबाद पहुंचाया।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने इस सराहनीय कार्य के लिए ERV टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि फतेहाबाद पुलिस का मुख्य उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में आमजन की सहायता करना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसी त्वरित और मानवीय कार्रवाई से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

इस त्वरित कार्रवाई के चलते घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल सका, जिससे उनकी स्थिति को गंभीर होने से बचाया गया। चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज जारी है और सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फतेहाबाद पुलिस की यह पहल आमजन के प्रति उसकी जिम्मेदारी और सेवा भाव को दर्शाती है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता के साथ जनसेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments