Saturday, June 13, 2026
HomeHaryanaआम नागरिकों से लिया फीडबैक, हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का लिया जायजा:

आम नागरिकों से लिया फीडबैक, हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का लिया जायजा:

एसडीएम आकाश शर्मा ने किया लघु सचिवालय में स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण
टोहाना, 10 जून। आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के लिए लघु सचिवालय टोहाना में स्थापित किए गए हेल्प डेस्क का बुधवार को एसडीएम आकाश शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान
उन्होंने हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा और वहां चल रहे कार्यों व सुविधाओं का जायजा लिया।
कर्मचारियों को नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार और तत्परता से कार्य करने के दिए निर्देश
एसडीएम आकाश शर्मा ने हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वहां आने वाले सभी नागरिकों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आने वाले पात्र लाभार्थियों के आवेदनों को ऑनलाइन किया जाए तथा आवश्यक दस्तावेजों सहित उनकी फाइलों को पूर्ण रूप से तैयार करने में सहायता प्रदान की जाए। इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज कर संबंधित विभागों तक पहुंचाना तथा उनकी प्रगति पर नियमित रूप से नजर रखना भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं मिल सकें।
एसडीएम आकाश शर्मा ने निरीक्षण के दौरान हेल्प डेस्क पर पहुंचे नागरिकों से बातचीत कर वहां उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने नागरिकों से पूछा कि क्या उनके आवेदन सही तरीके से पूरे किए गए हैं, कार्य निर्धारित समय में संपन्न हुआ है तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ा। नागरिकों ने हेल्प डेस्क की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया। इस अवसर पर एसडीएम ने आमजन से आह्वान किया कि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं, ऑनलाइन सेवाओं एवं शिकायत निवारण संबंधी कार्यों के लिए प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस निःशुल्क सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि उनके कार्य सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरे हो सकें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments