पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे: प्रवीण जोड़ा

फतेहाबाद। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्ण पूरे होने पर आज फतेहाबाद जिले में जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में सभी मंडलों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आयोजन कर 12 वर्ष पूरे होने पर एक दूसरे को तथा देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इसी कड़ी में फतेहाबाद नगर मंडल में भ_ा कॉलोनी स्थित श्री हरि लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शिरकत की। इस अवसर जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा व फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम विशेष रूप से मौजूद रहे। श्री हनुमान चालीसा के पाठ के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।
जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने सभी जिलावासियों, प्रदेश व देशवासियों को भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इन वर्षों में भारत ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। मोदी सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। आज करोड़ों गरीब परिवारों को पक्का मकान, मुफ्त राशन, गैस कनेक्शन, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश को नई दिशा प्रदान की है। भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होकर विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत हुई है और विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। किसानों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। आज भारत आत्मविश्वास के साथ वैश्विक मंच पर नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहा है। भाजपा सरकार ने विकास और विश्वास की राजनीति को मजबूत किया है। आने वाले वर्षों में विकसित भारत का सपना निश्चित रूप से साकार होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
पूर्व विधायक दुड़ाराम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और दुनिया भारत की ओर आशा और विश्वास के साथ देख रही है। केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। देश में आधुनिक सडक़ें, एक्सप्रेस-वे, रेलवे और आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। भारत आज रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भी भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया के सामने अपनी क्षमता और सामथ्र्य का परिचय दिया। भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को धरातल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत का लक्ष्य अब दूर नहीं है।
इस अवसर पर राधाकृष्ण नारंग, सविता टुटेजा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मुल्खराज चावला, डॉ रणजीत ओढ, रामकुमार मेहरा, आर्यन ग्रोवर, सुरेंद्र बिश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।






