Saturday, June 13, 2026
HomePunjabयुद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत धूरी से जागरूकता वाहनों को रवाना...

युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत धूरी से जागरूकता वाहनों को रवाना किया-

नशा तस्करों संबंधी प्राप्त होने वाली हर सूचना पर होगी सख्त कार्रवाई, सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गोपनीय: राजवंत सिंह घुली

नशा मुक्त पंजाब के निर्माण के लिए लोगों की भागीदारी सबसे अधिक महत्वपूर्ण: रछपाल सिंह भुल्लर

धूरी, 12 जून,2026: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत आज धूरी स्थित मुख्यमंत्री सहायता केंद्र से विशेष जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। इन वाहनों में विशेष शिकायत बॉक्स लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से आम नागरिक नशा तस्करी से संबंधित गोपनीय जानकारी तथा नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों के संबंध में जानकारी साझा कर सकेंगे।

इस अवसर पर जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन एवं मुख्यमंत्री सहायता केंद्र के कार्यालय प्रभारी राजवंत सिंह घुली ने कहा कि पंजाब सरकार नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने गांव या क्षेत्र में नशा तस्करी के बारे में कोई जानकारी है, लेकिन वह अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करना चाहता, तो वह शिकायत बॉक्स में लिखित रूप में सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि जिन परिवारों के सदस्य नशे की लत का शिकार हैं, वे भी अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं, ताकि उन्हें सरकारी सुविधाओं के अंतर्गत निःशुल्क उपचार और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए इस जन आंदोलन में अधिक से अधिक सहयोग दें।

इस अवसर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के हलका कोऑर्डिनेटर एवं जिला परिषद चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि पिछले लगभग एक वर्ष से हलका धूरी के गांवों एवं शहरी वार्डों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है और अब लोगों की सीधी भागीदारी को और मजबूत करने के लिए यह विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के हलका वाइस कोऑर्डिनेटर हरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि यह वाहन गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों से गोपनीय सूचनाएं एकत्रित करेंगे, जिन्हें संबंधित उच्च पुलिस अधिकारियों और मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाया जाएगा, ताकि नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के हलका वाइस कोऑर्डिनेटर हरप्रीत सिंह गिल, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गौरव शर्मा, डायरेक्टर अनिल मित्तल, मनजीत शर्मा, हरविंदर सिंह, काउंसलर राजीव वर्मा, अश्विनी धीर, मनीष कुमार, भूपिंदर सिंह सहित सरपंच, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments