फतेहाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी फतेहाबाद द्वारा 11 जून 2026 (गुरुवार) को दोपहर 1 बजे श्री राम सेवा समिति धर्मशाला (शिवालय मार्केट) फतेहाबाद में एसआईआर विषय को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी फतेहाबाद के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद बहन कुमारी सैलजा उपस्थित रहेंगी। उनके नेतृत्व में एसआईआर विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, टोहाना विधायक परमवीर सिंह तथा एसआईआर फतेहाबाद के प्रभारी मोहन ढिल्लों एडवोकेट विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी बैठक में भाग लेंगे। अरविंद शर्मा ने बताया कि बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा एसआईआर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रही है और संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समय पर बैठक स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को और मजबूत करें।






