मोदी-नायब सरकार में महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और नेतृत्व के मिल रहे है समान अवसर: डा. अर्चना गुप्ता
फतेहाबाद पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत
अपने भव्य स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा -सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरे लिए सर्वाेपरि
फतेहाबाद 16 जून 2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के फतेहाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फतेहाबाद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन किया। फतेहाबाद जिला कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, देवेंद्र बबली सहित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब और आत्मीय स्वागत से अभिभूत डॉ. अर्चना गुप्ता ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और आभार जताया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं। कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति समर्पण, मेहनत और निष्ठा सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वह कार्यकर्ताओं के सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने देंगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा दिया गया प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। फतेहाबाद में मिले आत्मीय स्वागत से अभिभूत डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और योगदान सर्वाेपरि है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें ताकि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जनता को जनहितैषी योजनाओं का लाभ मिलेगा तभी प्रदेश और देश का समग्र विकास संभव होगा। भाजपा सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनसेवा को अपना मूल मंत्र बनाकर कार्य करें।
मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व का सिरमौर
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। आज भारत की आवाज पूरी दुनिया में प्रभाव के साथ सुनी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, आर्थिक विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। नायब सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकसित हरियाणा के निर्माण के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें। सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम वर्ष
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के ये 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और जनविश्वास के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिला है। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए का उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और नेतृत्व के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। हर क्षेत्र में बेटियां नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि आज का युवा केवल रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बन रहा है। स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मुद्रा योजना जैसी पहलों ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है और इसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने फतेहाबाद के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का अपार प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य है। इसी ऊर्जा और विश्वास के साथ हम सभी मिलकर भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए विकसित हरियाणा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे।
जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशाध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी आगामी समय में और अधिक मजबूत होकर जनता की सेवा करेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व विधायक दुड़ा राम, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, रविंद्र बलियाला, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, भारत भूषण, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, जिला परिषद की चेयरमैन सुमन खीचड़, जिला मीडिया प्रभारी कँवल चौधरी, राकेश सिहाग, मुकेश गौड़, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
फतेहाबाद पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का सामाजिक संस्थाओं, कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया
फतेहाबाद जिला की टोहाना विधानसभा के सानियाना गांव में देवेंद्र बबली ने कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। टोहाना विधानसभा के ही खासा पठाना गांव में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच मांगेराम गोदारा और ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान डा. अर्चना गुप्ता ने पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता भूना गांव में पहुंची वहां पर अग्रवाल समाज ने फूल मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जो सम्मान उन्हें मिल रहा है वह अमूल्य है। सभी लोगों व देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सहयोेग जनसेवा के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक मजबूत बनाता है।
इसी कड़ी में फतेहाबाद विधानसभा के गांव भूना स्थित वाल्मिकी चौक पर वाल्मिकी समाज ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर स्वागत कार्यक्रम के संयोजक पंकज पसरीचा मौजूद रहे। गांव जलानिया में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का इंद्राज मोगा एवं सभी ग्रामीणों ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी गणमान्य लोगों का आभार जताया। गांव बरसीन में आयोजित कार्यक्रम में जिलापरिषद चेयरमैन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन खीचड तथा सभी सम्मानित ग्रामीणों ने डा. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के स्वागत में शहर उमड़ पड़ा। जब डा. गुप्ता फतेहाबाद नगर में पहुंची यहां अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डा. गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओें और जनता ने जो प्रेम और आशीर्वाद उन्हें दिया है वह सदैव याद रखेंगी।






