Friday, June 5, 2026
HomePunjabपंजाब में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, 1 जून से...

पंजाब में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, 1 जून से 30 जून तक रहेंगे बंद

चंडीगढ़, 30 मई 2026 : पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। जारी आदेशों के अनुसार स्कूलों में 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक अवकाश रहेगा।

प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों को एक महीने के लिए बंद रखने का निर्णय किया गया है।

छुट्टियों के दौरान सभी शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी और स्कूल जुलाई महीने में दोबारा खुलेंगे। अभिभावकों और विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग तथा अपने-अपने स्कूलों द्वारा जारी किए जाने वाले निर्देशों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में भी भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं या समय में बदलाव किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments