Saturday, June 6, 2026
HomeNationalहमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत; 3...

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत; 3 घायल:

हमीरपुर, 29 मई : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज आंधी के दौरान लालपुरा थाना क्षेत्र में परसनी और कुरारा कंदौर गांव के बीच हुआ।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ, जब पुल निर्माण कार्य में लगे कई मजदूर स्लैब के ऊपर सो रहे थे। अचानक स्लैब भरभराकर गिर गया, जिससे मजदूर मलबे में दब गए।

मृतकों की पहचान लोकेन्द्र (22), कुलदीप निषाद (19), सावंत यादव (28), सभाजीत (30), पुष्पेंद्र चौहान (34) और राजेश पाल (42) के रूप में हुई है। वहीं अवधेश निषाद, कल्लू यादव और राजेश निषाद घायल हो गए, जिन्हें मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लालपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन मलबा हटाकर यह भी जांच कर रहा है कि कहीं और कोई व्यक्ति दबा तो नहीं है।

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि हमीरपुर में बेतवा नदी पर हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को SDRF के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से चलाने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments