Friday, June 5, 2026
HomePunjabराजपुरा नगर काउंसिल चुनाव 2026: कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा का भी...

राजपुरा नगर काउंसिल चुनाव 2026: कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा का भी शानदार प्रदर्शन

राजपुरा, 29 मई : राजपुरा नगर काउंसिल (MC) चुनाव 2026 के सभी 31 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणामों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि भाजपा ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी और अकाली दल ने भी कई वार्डों में जीत दर्ज की।

जारी नतीजों के अनुसार कांग्रेस ने 10 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा को 9 सीटें मिलीं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 6 वार्डों में जीत हासिल की, वहीं शिरोमणि अकाली दल के खाते में 4 सीटें गईं। इसके अलावा 2 निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे।

चुनाव में कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। वार्ड नंबर 3 से भाजपा की रुपिंदर कौर ने 42 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि वार्ड नंबर 16 से AAP के परवीन छाबड़ा ने 495 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। वार्ड नंबर 12 में भाजपा के रुपिंदर सिंह रोबी ने 270 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की।

निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनाव में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। वार्ड नंबर 4 से विक्रमजीत कंडेवाला और वार्ड नंबर 31 से देशराज ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की।

राजपुरा में इस बार नगर काउंसिल चुनाव को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। चुनाव नतीजों के बाद समर्थकों ने शहर में जश्न मनाया और विजयी उम्मीदवारों को बधाइयां दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments