धूरी, 29 मई : ओ.एस.डी. Sukhvir Singh ने कहा कि धूरी वासियों ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पिछले चा
र वर्षों में किए गए विकास कार्यों पर नगर कौंसिल धूरी चुनाव में अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत जनता के भरोसे और सरकार के ईमानदार कामकाज की जीत है।
सुखवीर सिंह ने धूरी के लोगों द्वारा दिए गए भरपूर समर्थन के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत हर उस मतदाता की जीत है जिसने विकास और ईमानदारी की राजनीति को प्राथमिकता दी।
उन्होंने इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुली, वक्फ बोर्ड सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, चेयरमैन अशोक लख्खा, फूड कमीशन सदस्य जसवीर सिंह जस्सी सेखों, जिला परिषद चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लरहेड़ी, ब्लॉक समिति धूरी के चेयरमैन रणजोध सिंह तथा सतिंदर सिंह चट्ठा सहित आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं और वॉलंटियरों का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि वॉलंटियरों की दिन-रात मेहनत, घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों के कारण ही नगर कौंसिल चुनाव में पार्टी ने 21 में से 19 सीटों पर जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया है।
सुखवीर सिंह ने विश्वास जताया कि आम आदमी पार्टी भविष्य में भी इसी तरह लोगों की सेवा करती रहेगी और धूरी के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार काम करती रहेगी।






