Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaभाजपा जिला फतेहाबाद का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक...

भाजपा जिला फतेहाबाद का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

फ़तेहाबाद 25 मई, 2026 (संजीव शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी जिला फतेहाबाद द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर अग्रोहा शक्तिपीठ धाम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका तथा भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना रहा। शिविर में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, प्रदेश सचिव प्रदीप जैन, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र आर्य, प्रवीण जैन, मदन गोयल, पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरुण यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विषयों पर अपने मार्गदर्शक उद्बोधन दिए। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, सुशासन, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों तथा विकसित भारत के संकल्प जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर के सफल संचालन में हरियाणा सरकार में चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा ने वर्ग प्रमुख, जिला महामंत्री विकास ललोदा ने वर्ग संयोजक तथा अशोक जाखड़, सुभाष खिचड़ व जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने व्यवस्था प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व विधायक दूड़ा राम, रविन्द्र बलियाला, लक्ष्मण नापा, पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, राजपाल बैनीवाल सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर के समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर से प्राप्त ज्ञान एवं प्रेरणा निश्चित रूप से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज व राष्ट्र की सेवा के कार्यों को गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी। ं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments