गुरुग्राम (हरियाणा), 23 मई, 2026 : अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शनिवार को गुरुग्राम स्थित भोंडसी जिला जेल पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ऐसे समय में जेल पहुंचे हैं, जब संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी और जेल में बंद होने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने जेल में संजीव अरोड़ा से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। हालांकि, मुलाकात और मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।
इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।