Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध :...

ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सुभाष बराला

राज्यसभा सांसद ने मुंदलिया और दमकौरा में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन; ग्रामीणों को दी सौगात

गांव मुंदलिया में बस स्टैंड और दमकौरा में नवनिर्मित ग्राम सचिवालय का किया भव्य उद्घाटन
टोहाना / जाखल 18 मई,2026 (संजीव शर्मा) : राज्य और केन्द्र सरकार गांवों को आधुनिक सुविधाओं से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी शहरों जैसी मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाएं अपने गांव में ही उपलब्ध हों, ताकि ग्रामीण जीवन अधिक सुगम, सुविधाजनक और आत्मनिर्भर बन सके।
यह बात राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सोमवार को पंचायत फंड स्कीम के अंतर्गत गांव मुंदलिया और दमकौरा में विभिन्न जनहितकारी विकास परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गांव मुंदलिया में लगभग 19 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित बस स्टैंड तथा 10 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई ‘साझी छत बैठक’ का लोकार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने गांव दमकौरा में लगभग 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक ग्राम सचिवालय तथा करीब 43 लाख रुपये की लागत से बनी गांव की पक्की फिरनी का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
सांसद सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गांवों में सड़कों, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल तथा डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर और सुविधासंपन्न बनाना है, ताकि लोगों को मूलभूत सेवाओं के लिए शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।
उन्होंने कहा कि गांव मुंदलिया में नवनिर्मित बस स्टैंड बनने से विद्यार्थियों, कामकाजी लोगों, महिलाओं तथा बुजुर्गों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। अब ग्रामीणों को परिवहन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रतीक्षा स्थल उपलब्ध हो सकेगा। यह बस स्टैंड गांव की संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीणों के दैनिक जीवन को भी अधिक सुगम बनाएगा।
उन्होंने कहा कि ‘साझी छत बैठक’ ग्रामीणों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन को नई दिशा देने का कार्य करेगी। यह स्थान गांव में सामाजिक बैठकों, सामुदायिक कार्यक्रमों, पारिवारिक आयोजनों तथा आपसी विचार-विमर्श के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और गांव में सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देगा।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि गांव दमकौरा में आधुनिक ग्राम सचिवालय बनने से पंचायत कार्यों के संचालन में पारदर्शिता और सुगमता आएगी। ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्रों तथा प्रशासनिक सेवाओं के लिए बार-बार अन्य स्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि अधिकांश सुविधाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने कहा कि गांव की पक्की फिरनी बनने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी तथा गांव के अंदर वाहनों और पैदल आने-जाने वालों के लिए रास्ते अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेंगे। इस अवसर पर सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर गांव मुंदलिया के सरपंच कुलदीप सिंह संधू, गांव दमकौरा के सरपंच कर्मजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष रमन मड़िया, वेद जांगड़ा, एसईपीओ माया गोदारा, सचिव विजय भाटिया, एबीपीओ अरुण, कृष्ण नैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments